Thursday, 7 November 2013

No buyer for AR Rahman's Jai Ho

A R Rahman

मुंबई। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान पर बनी लघु फिल्म 'जय हो' को अभी तक कोई खरीदार नहीं मिल पाया है। इसे देखते हुए फिल्म निर्माता उमेश अग्रवाल ने नेशनल फिल्म डेवलेपमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) के कार्यक्त्रम 'फिल्म बाजार' का रुख किया है। उन्हें उम्मीद है कि यहां उन्हें अपनी लघु फिल्म के लिए कोई न कोई वैश्रि्वक खरीदार मिल जाएगा।
हालांकि डिस्कवरी चैनल ने 'जय हो' को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन उमेश इसके लिए एक बड़ा मंच चाहते थे। बकौल उमेश, 'जय हो में महान संगीतकार की जिंदगी के सभी पहलुओं को समेटा गया है। हम उस स्कूल के प्रिंसिपल से भी मिले, जहां रहमान पढ़ते थे। सात साल की उम्र में उन्होंने पहली बार दूरदर्शन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।'
रहमान से रजामंदी मिलने के बाद उमेश लॉस एंजिलिस स्थित उनके स्टूडियो में गए। रहमान इस समय महान फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ उनकी आने वाली फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment