Thursday, 14 November 2013

French far-right Magazine Compares Minister to a Monkey

French Justice Minister Christiane Taubira
पेरिस। फ्रांस सरकार की इकलौती अश्वेत मंत्री क्रिश्चियन तौबीरा फिर रंगभेद का शिकार हुई हैं। देश की साप्ताहिक मैगजीन 'मिनट' ने अपने मुख्य पृष्ठ पर राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद सरकार में न्याय मंत्री तौबीरा की तुलना एक बंदर से कर नए विवाद को जन्म दे दिया है। अखबार ने तौबीरा को बंदर की तरह चालाक बताते हुए हेडिंग लगाई - 'तौबीरा गेट्स हर बनाना बैक।'

देशभर में इस तरह के भद्दे मजाक के खिलाफ आवाज उठ रही है। तौबीरा ने भी इन शब्दों को बेहद हिंसात्मक करार देते हुए कहा कि वह भी इंसान हैं। इस तरह के लेख से उन्हें बहुत चोट पहुंची है। दो बार पहले भी न्याय मंत्री की तुलना बंदर के साथ की जा चुकी है। मिनट के इस भद्दे लेख से राजनीतिज्ञ खफा हैं। इनमें से कुछ ने मैगजीन के संपादक और प्रकाशक को रंगभेद और जातीय नफरत फैलाने के आरोपों में गिरफ्तार कर मामला चलाने की मांग भी की है। प्रधानमंत्री ज्यां मार्क एरॉल्ट की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तौबीरा के कार्यकाल में ही फ्रांस ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी। इसके चलते वह कई समूहों के निशाने पर हैं। पिछले महीने उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन में भी नारे लगाए गए थे -'मंकी, ईट योर बनाना'।

Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment