दुबई। हज यात्रियों से ठगी के मामले में सऊदी अरब पुलिस को एक भारतीय की तलाश है।
सितंबर मध्य में इस भारतीय नागरिक ने 500 हज यात्रियों के एक समूह से मीना में रुकने की व्यवस्था, मुफ्त भोजन और परिवहन सुविधा दिलाने के नाम पर 15 लाख सऊदी रियाल (करीब 25 लाख रुपये) ऐंठ लिए।
सऊदी में भारतीय दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के शिकार हुए हज यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि ठग को गिरफ्तार कर उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment