जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल पंपों पर छोटे एलपीजी सिलेंडर बेचने की योजना का विस्तार कर दिया है। अब गैर सब्सिडी वाले ये छोटे गैस सिलेंडर देश के सभी पेट्रोल पंपों से खरीदे जा सकेंगे। अभी तक सिर्फ महानगरों में तेल कंपनियों के खुद के पंप पर इन्हें बेचा जा रहा था। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने सोमवार को इस सुविधा के विस्तार की मंजूरी तो दे दी, लेकिन पांच राज्यों में चुनाव की वजह से चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में इसे चुनाव के बाद लागू किया जाएगा।
पांच किलो के इस सिलेंडर और एलपीजी कनेक्शन के लिए ग्राहकों को कुल 1250 रुपये देने होंगे। इसमें से सिर्फ सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रुपये होगी। बाद में रिफील करवाने पर करीब 400 रुपये देने होंगे। इसे किसी भी वक्त पेट्रोल पंप से रिफील करवाया जा सकता है।
शहरों में बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले छात्रों या अकेले रहने वालों के लिए यह काफी सुविधाजनक होगा। इसके लिए केवाईसी नियम भी काफी सरल कर दिए गए हैं, ताकि आसानी से ग्राहकों को कनेक्शन मिल सके।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment