मुंबई। स्पेन की बीच पर रणबीर कपूर के साथ अपनी बिकनी वाली तस्वीरों के मीडिया द्वारा लीक हुए जाने पर कट्रीना कैफ ने खूब नाराजगी जताई थी, लेकिन बीते दिनों धूम थ्री टाइटल के लांचिंग समारोह के दौरान कैट ने इसे हल्के में लेते हुए मीडिया की हरकतों पर उनकी खिल्ली उड़ाई।
कैट ने हंसी मजाक में कहा कि अगले बार ऐसी तस्वीरें खिंचने से पहले उन्हें नोटिस भेज दिया जाए ताकि वे मैचिंग बिकनी पहन सकें। उन्होंने कहा कि उन तस्वीरों में उन्होंने व्हाइट के साथ रेड पहना था, रेड के साथ व्हाइट अच्छा नहीं लगता है। अगली बार वे मैच करके कपड़े पहनेंगी। मीडिया द्वारा उनके और रणवीर के निजी पलों को कैमरे में कैद करने की घटना पर कैट ने एक बार फिर नाराजगी जताई और कहा कि जिस वक्त ये तस्वीरें लीक हुईं थीं उन्हें बहुत बुरा लगा था, गुस्सा भी आया था। ये उनके और रणबीर के निजी पल हैं। इन्हें इस तरह से सार्वजनिक करके अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना गलत है।
उन्होंने कहा कि मीडिया से इतनी उम्मीद की जाती है कि वे सितारों के निजी पलों को महज निजी ही रहने दें तो बेहतर हो। उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त तो उन्हें दुख पहुंचा था लेकिन वो कहते हैं न रात गई बात गई। उन्होंने बताया कि वे स्पेन अपने किसी दोस्त के साथ गईं थीं और वहां किसी ने उनके और रणबीर के प्राइवेट मोमेंट क्लिक कर लिए।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले किसी मैगजीन में रणबीर के साथ कैट की बिकनी वाली तस्वीरें लीक हो गईं थी। जिसके बाद मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे।
Source- Entertainment Hindi News
No comments:
Post a Comment