कोलकाता। सचिन तेंदुलकर की विदाई सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इडेन गार्डन स्टेडियम पर भारत की शुरुआत खराब रही। सुबह-सुबह आते ही शिखर धवन (23) कुछ ही गेंदों का सामना कर सके और शिलिंगफोर्ड की एक शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके कुछ ही देर बाद मुरली विजय भी शिलिंगफोर्ड की ही गेंद पर मुरली विजय (26) भी स्टंप होकर पवेलियन लौट गए जबकि कॉटरेल ने पुजारा (17) को आउट किया तो ठीक इसके बाद शिलिंगफोर्ड ने मैदान पर सन्नाटा पसारने का काम किया और उन्होंने मैच के मुख्य आकर्षण सचिन (10) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, हालांकि रीप्ले में यह फैसला गलत नजर आया और आगे इस फैसले की आलोचना होना तय है। सचिन भी अंपायर के एलबीडब्ल्यू के इस फैसले से असंतुष्ट नजर आए।
दूसरे दिन की शुरुआत के पहले दो ओवर तो भारतीय ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन ने आराम से निकाल दिए लेकिन तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कैरेबियाई स्पिनर शिलिंगफोर्ड ने धवन को बोल्ड कर दिया। इस गेंद को धवन ठीक से पढ़ नहीं सके और अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे विकेटों पर जा टकराई, जिसके साथ ही भारत को अपनी पारी का पहला झटका लगा। इसके कुछ ही देर बाद शिलिंगफोर्ड ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर विजय को आगे बढ़कर खेलने का लालच दिया लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज से ज्यादा चुस्त साबित हुए और उन्हें स्टंप करके वेस्टइंडीज को दूसरे दिन की दूसरी सफलता हाथ लगी। इससे पहले, मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा था, जहां दिन के हीरो व इस मैच से अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लिए थे। भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 234 पर ऑलआउट किया, जबकि पहले दिन की समाप्ति तक भारतीय ओपनर 37 के कुल स्कोर के साथ पवेलियन लौटे थे।
Source- Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment