Tuesday, 12 November 2013

Konkona Must be Excited for The Role of Kadambari Devi

konkona sen sharma
मुंबई। कोंकणा सेन शर्मा महिलाओं को प्रेरणा देने वाली और ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर की प्रतिभा को उबारने वाली उनकी पत्नी कादंबरी देवी का किरदार निभाने जा रहीं हैं। खबर है कि कोंकणा सेन सुमन घोष की फिल्म में रविंद्रनाथ टैगोर की भावी का रोल निभाने जा रही हैं।

कोंकणा ने बताया कि वे इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'बांग्ला साहित्य में कादंबरी देवी का विशेष योगदान है। महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कादंबरी देवी के किरदार को जीना बहुत कठिन था, लेकिन जब मैंने इस किरदार के बारे में सुना तो इसको और करीब से जानने के लिए मैंने खूब किताबें पढ़ीं।' इस फिल्म का सेट उत्तरी कोलकाता स्थित ठाकुरबाड़ी में तैयार किया गया है। कोंकणा ने इस किरदार के माध्यम से आधुनिक नारी की एक छवि सबके सामने रखने की कोशिश की है। फिल्म में परमब्रत चटर्जी ने रविंद्रनाथ टैगोर का रोल निभा रहे हैं। कोंकणा ने बताया कि परमब्रत ने बड़ी ही सादगी से कविगुरु का रोल निभाया है। 

गौरतलब है कि कादंबरी देवी ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर से 13 साल बड़ी थीं। रविंद्रनाथ टैगोर की शादी के कुछ महीनों बाद ही कादंबरी देवी का देहांत हो गया था। उन्होंने कम समय में ही टैगोर परिवार की तस्वीर ही बदल दी थी।

Source- Entertainment News in Hindi

No comments:

Post a Comment