Tuesday, 12 November 2013

Next year King Khan will Welcomes Bengal People in Bengali Language

kolkata International film festival
मुंबई। ..तो भाई शाहरुख खान बंगाली सीखेंगे। दरअसल, बॉलीवुड के किंग खान को यह अफसोस है कि उन्हें अभी तक बंगाली बोलना नहीं आता। उनका कहना है कि तीन साल से उनका कोलकाता आना जाना है, लेकिन वे आज तक बांग्ला नहीं बोल पाते हैं। पर अब उन्होंने ये भाषा सीखने की ठान ली है। वह बांग्ला के लिए जया बच्चन को अपना गुरु बनाना चाहते हैं।

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे किंग खान ने रविवार को जया बच्चन के संदर्भ में ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि अगले साल तक वे अच्छी तरह से बांग्ला भाषा सीख लेंगे और स्टेज पर सबको इसी भाषा से संबोधित करेंगे। उन्होंने ये बातें तब कहीं जब जया बच्चन ने कमल हसन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को असली बंगालियों के सामने नकली बंगाली कहा।
गौरतलब है कि किंग खान पश्चिम बंगाल के ब्रैंड अंबेसडर हैं। फेस्टिवल के उदघाटन समारोह में अमिताभ बच्चन,बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कमल हसन भी मौजूद थें। आठ दिनों तक चलने वाला इस फिल्म फेस्टिवल में 63 देशों की 189 फिल्में दिखाई जाएंगी। समारोह में टॉलीवुड के कई बड़े स्टार भी मौजूद थें।

Source- Entertainment News in Hindi

No comments:

Post a Comment