Thursday, 21 November 2013

PMO, Army officials leaked sensitive info: VK Singh to Shinde

leak of sensitive information

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान गठित सेना की खुफिया इकाई टेक्निकल सिक्योरिटी डिवीजन (टीएसडी) से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक होने के पीछे सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। जनरल सिंह ने इस मामले की जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को एक पत्र लिखा है।

पत्र में जनरल सिंह ने कहा है कि यह गंभीर अपराध पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय, रक्षा मंत्रालय और सेना मुख्यालय के पूर्व व मौजूदा असैन्य और सैन्य अधिकारियों की मिलीभगत की देन है। पूरे मामले की गहन जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि वो कौन लोग थे जो इस साजिश में शामिल थे। उन्होंने पत्र में कुछ पत्रकारों का नाम भी शामिल किया है। उनका कहना है कि जांच से ही भारत को अस्थिर करने और देश के नागरिकों को खतरे में डालने का प्रयास करने वाले लोगों के असली मकसद का पता चल सकेगा।

No comments:

Post a Comment