Tuesday, 5 November 2013

Sensex and Nifty Firm up in Early Trade


Sensex

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में आई उछाल के कारण घरेलू बाजार को प्रोत्साहन मिला। हालांकि, अमेरिकी बाजारों से कोई अच्छे संकेत नहीं थे और ये सुस्ती पर बंद हुए। वहीं आईटी, रियल्टी और टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी से भारतीय बाजारों को सहारा मिला। बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली हावी होने से बाजार दबाव में आ गए।

30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57 अंकों की मजबूती के साथ 21,031 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 1 अंक गिरकर 6,250 के करीब है। रुपये की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटकर 62 के स्तर पर खुला है। वहीं, मंगलवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 61.62 के स्तर पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों की 2 दिनों की तेजी पर लगाम लग गई। डाओ जोंस 21 अंक यानि 0.1 फीसद की गिरावट के साथ 15,618.2 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 5 अंक यानि 0.3 फीसद गिरकर 1,763 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डेक 3.3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,940 पर बंद हुआ।

Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment