Tuesday, 5 November 2013

Windies Win Toss and Elect to Bat First


Sachin Tendulkar

कोलकाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सचिन तेंदुलकर की एतिहासिक टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का शंखनाद हो चुका है। इस मैच के टॉस में विंडीज कप्तान सैमी विजयी साबित हुए और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि यह मैच सचिन तेंदुलकर के करियर का 199वां टेस्ट है और इसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 14-18 नवंबर को होने वाले उनके 200वें टेस्ट व सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। पूरा कोलकाता जश्न-ए-सचिन में डूबा हुआ है और राज्य भर में तकरीबन 200 बड़ी स्क्रीन लगाकर इस मैच का प्रसारण किया जा रहा है। कुछ ही देर में मास्टर ब्लास्टर हाउस फुल इडेन गार्डन स्टेडियम पर दर्शकों की हुंकार के बीच मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेंगे। इस मैच में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी अपने टेस्ट करियर का आगाज करेंगे।
टीमें:
भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, प्रज्ञान ओझा।
वेस्टइंडीज: डेरेन सैमी (कप्तान), क्रिस गेल, कीरोन पॉवेल, डेरेन ब्रावो, मार्लन सैमुअल्स, शिवनारायण चंद्रपॉल, दिनेश रामदीन, शेन शिलिंगफोर्ड, वीरासैमी परमॉल, शेल्डन कॉटरेल, टीनो बेस्ट।

No comments:

Post a Comment