Friday, 15 November 2013

Woman Gang-Raped by Ex-Husband's Four Friends

Woman
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में गुरुवार रात चार युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। चारों आरोपी महिला के पूर्व पति के दोस्त बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान कर ली गई है। 

महिला की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों से फरार हैं। पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। वह करीब सात महीने पूर्व अपने पहले पति व दोनों बच्चों को छोड़कर दूसरे पति के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने कुछ महीने पूर्व उक्त युवक से मंदिर में शादी करने की बात कही है। युवक सुरक्षा गार्ड है। गुरुवार को महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था। रात करीब 11 बजे महिला के पूर्व पति के चार दोस्त उसके घर आ गए। दरवाजा खोलते ही चाकू दिखा चारों घर में घुस गए और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला जब किसी काम से पीड़िता के घर आई तो महिला को बहोश देखकर उसने उसके पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोपियों का लोकेशन मध्य प्रदेश आने की वजह से पुलिस टीम उनकी तलाश में वहां गई है।

 Source- Hindi News

No comments:

Post a Comment