Thursday, 7 November 2013

World Tour Finals: Paes Stepanek Semifinals Hopes Fade After Loss in World Tour Finals

World Tour Finals

लंदन। लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टीपानेक को विश्व टूर फाइनल्स में ग्रुप 'बी' के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में पेस-स्टीपानेक को डेविड मारेरो और फर्नाडो वर्दास्को की जोड़ी ने 4-6, 6-7 से हराया, जिसके बाद इंडो-चेक जोड़ी की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पेस और स्टीपानेक को अगले मुकाबले में मार्सेल ग्रानोलर्स और मार्क लोपेज की जोड़ी को हर हाल में हराना होगा। मंगलवार को सातवीं वरीयता प्राप्त पेस-स्टीपानेक ने पहले मैच में एलेक्जेंडर पेया और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी को हराया था। दूसरी ओर दो मैचों में दो जीत के साथ मारेरो और वर्दास्को की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह ग्रुप 'बी' में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अंतिम चार में प्रवेश करेंगी। 

उधर, मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविक ने एटीपी विश्व टूर फाइनल्स में छह के विजेता रोजर फेडरर को 6-4, 6-7, 6-2 से हराकर साल के आखिर में राफेल नडाल के स्थान पर दुनिया का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं। इस एलीट टूर्नामेंट में वर्ष का पहला राउंड रॉबिन मैच खेलते हुए जोकोविक अपना विजय अभियान 18 मैचों तक ले गए हैं। उन्हाेंने पिछले सप्ताह पेरिस में खिताब जीता था। वहां सेमीफाइनल में उन्होंने फेडरर को मात दी थी। जोकोविक लगातार तीसरी बार साल के आखिर में नंबर एक पर काबिज रहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मंगलवार को हमवतन डेविड फेरर को आसानी से 6-3, 6-2 से हराने वाले नडाल को अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। नडाल और फेरर ग्रुप 'ए' में खेल रहे हैं। इस ग्रुप में उनके साथ स्टानिस्लास वावरिंका भी हैं जिन्होंने सोमवार को अपने पहले मैच में टॉमस बर्डिच को हराया था। जोकोविच और फेडरर के अलावा जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और रिचर्ड गास्क्वेट ग्रुप 'बी' में हैं। 

No comments:

Post a Comment