तिरुपति। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के राधाकृष्णन ने बहुप्रतीक्षित मंगल अभियान की सफलता के लिए सोमवार सुबह मशहूर तिरुपति मंदिर में मत्था टेका।
पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे राधाकृष्णन ने पीएसएलवी-सी25 रॉकेट की सफल लांचिंग के लिए दुआ मांगी। इसरो प्रमुख हर अभियान से पहले प्रक्षेपित किए जाने वाले सेटेलाइट की प्रतिकृति को कुछ देर के लिए तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में रखकर पूजा-अर्चना करते हैं। अभियान की सफलता के बाद भी वह मंदिर जाते हैं।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment