लखनऊ। मिशन 2014 की तैयारी में शिद्दत से जुटी बहुजन समाज पार्टी सभी कील-कांटे दुरुस्त रखना चाहती है। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ में तीन दिन से डेरा डाल रखा है। पार्टी ने कल जोनल कोआर्डिनेटरों के क्षेत्र में भी बदलाव किया है। अब सांसद जुगल किशोर को गोरखपुर मंडल का भी प्रभार देकर उनका कद बढ़ाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने बहराइच से प्रत्याशी भी बदला है।
जुगल किशोर फिर बने गोरखपुर के जोनल कोआर्डिनेटर :
बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर को फिर गोरखपुर मंडल का जोनल कोआर्डिनेटर बनाया है। जुगल बस्ती, देवीपाटन व फैजाबाद मंडल के भी जोनल कोआर्डिनेटर हैं। अब तक विधायक डाक्टर विजय प्रताप गोरखपुर के जोनल कोआर्डिनेटर थे। डाक्टर प्रताप अब इलाहाबाद व आजमगढ़ मंडल के ही जोनल कोआर्डिनेटर रहेंगे।
------------
बदला गया बहराइच का प्रत्याशी
बसपा प्रमुख मायावती ने प्रत्याशियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद बहराइच लोकसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त का टिकट काट दिया। दत्त के बारे में उन्हें शिकायतें मिली थी। बसपा प्रमुख ने बांसगांव से पार्टी के ही विधायक डा. विजय कुमार को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बहराइच से पहले रमेश गौतम को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। बसपा प्रमुख ने पदाधिकारियों को घोषित प्रत्याशियों का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। सूत्र बताते है कि कुछ और लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों में बदलाव हो सकता है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment