Wednesday, 13 November 2013

Prachanda Escapes Bomb Blast in Western Nepal

Maoist chief and former premier
काठमांडू। नेपाल में उन्नीस नवंबर को होने जा रहे आम चुनाव से पहले एक बम धमाके में माओवादी प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड बाल-बाल बचे। वह चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। लगभग एक दशक तक चले गृहयुद्ध की 2006 में समाप्ति के बाद देश में दूसरी बार संविधान सभा (संसद) का चुनाव होने जा रहा है। सरकार ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। अमेरिका और भारत की भी चुनाव पर नजरें टिकी हुई हैं। 

सड़क किनारे धमाका उस वक्त हुआ जब यूसीपीएन-माओवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रचंड पश्चिमी नेपाल के बेलौरी जा रहे थे। इस धमाके में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। प्रचंड की सभास्थल के पास भी बम मिलने की सूचना है, जिसे सेना ने निष्क्रिय कर दिया। एक दिन पहले प्रचंड और पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई की कंचनपुर रैली स्थल के पास भी बम मिले थे।
17 हजार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त नील कांत उप्रेती का कहना है कि चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संविधान सभा की 601 सीटों के लिए 17 हजार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इस बार 122 राजनीतिक दल चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर नेपाल-भारत सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

भारत ने दिए 716 वाहन
चुनाव के लिए भारत ने 716 वाहन में दिए हैं। नेपाल में भारतीय राजदूत रंजीत रे ने बुधवार को इन वाहनों को एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री माधव प्रसाद घिमिरे को सौंपा। शांतिपूर्ण चुनावों के लिए इनका इस्तेमाल पुलिस और राष्ट्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारी करेंगे।

 Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment