Tuesday, 12 November 2013

Government may Consider Conferring Bharat Ratna on Sachin

Sachin Tendulkar
मुंबई। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिए हैं कि सरकार संन्यास के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने पर विचार कर सकती है।

शुक्ला ने कहा कि पिछले दो-तीन साल से तेंदुलकर को भारत रत्न देने की मांग उठ रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि इस दौरान सचिन क्रिकेट खेल रहे थे। अब वह संन्यास ले रहे हैं। अब हम कोशिश करेंगे कि इस सम्मान से उन्हें नवाजा जाए। उम्मीद है कि समिति इसका फैसला करेगी और सरकार इस पर विचार करेगी।
सचिन के जीवन में आएगा खालीपन : श्रीनाथ
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का कहना है कि संन्यास लेने के बाद सचिन के जीवन में एक तरह का खालीपन आ जाएगा। 

श्रीनाथ ने कहा कि मैं चटगांव में वनडे मैच के दौरान रेफरी था, जब सचिन ने मुझे बुलाया और कहा कि मैं वनडे से संन्यास ले रहा हूं। मैंने उनसे कहा कि यह अच्छा फैसला है। मेरे लिए सिर्फ एक ही चिंता है कि अब सचिन आगे क्या करेंगे। 24 सालों तक शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें खालीपन महसूस होगा।

No comments:

Post a Comment