Thursday, 14 November 2013

Saif ali khan Says, Sachin Must got Bharat Ratna

Sacin tendulkar
मुंबई,(मिड डे)। सचिन का आखिरी टेस्ट मैच अभी खत्म हुआ भी नहीं कि उनको भारत रत्न जैसे सम्मानित पुरस्कार दिए जाने की बात जोर पकड़ रही है। जहां एक ओर स्टार्स सचिन को अपने-अपने अंदाज में सम्मान दे रहे हैं, वहीं सैफ अली खान सचिन को भारत रत्न दिए जाने की बात पर जोर दे रहे हैं।

सैफ अली खान का मानना है कि सचिन ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। वे देश के गौरव हैं। इन्हें देश का सबसे गौरवान्वित पुरस्कार मिलना चाहिए। छोटे नवाब ने कहा कि उनके पिता मनसूर अली खान पटौदी ने सचिन के बारे में कहा था कि उन्होंने क्रिकेट को एक नया आयाम दिया है, एक अलग ऊंचाई दी है। 

सैफ अली खान ने कहा कि एक बार इन्होंने सचिन से पूछा था कि कैसे वे इतना अच्छा खेल लेते हैं, तो सचिन ने कहा कि वे बोलर को लंच से पहले ही मार देता हूं, शायद इसलिए लंच के बाद मैं आउट हो जाता हूं, क्योंकि वो मुझे मार देता है। ऐसे ही फिर मैं उसे मार देता हूं, वो मुझे। 

सैफ अली खान ने कहा कि कोई भी चीज इस दुनिया में स्थायी नहीं है, लेकिन सचिन की कमी कोई नहीं पूरी कर सकता है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

No comments:

Post a Comment